--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में फिर बदलेगा मौसम! 70 KM की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश का अलर्ट

On: June 13, 2026 10:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर में फिर बदलेगा मौसम! 70 KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट

बीकानेर। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण नमी की आपूर्ति हो रही है।

बीकानेर में आज बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लोगों को मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश

पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में तेज मेघगर्जन और आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। सीकर जिले के दांतारामगढ़ में सबसे ज्यादा करीब 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले 4-5 दिन जारी रहेगा मौसम बदलाव

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बीकानेर सहित राजस्थान के कई संभागों में अगले 4 से 5 दिन तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

बीकानेर मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें