--विज्ञापन यहां--

7 महीने की गर्भवती महिला का सनसनीखेज आरोप! पति ने तेजाब पिलाने की कोशिश की, केस दर्ज

On: June 13, 2026 1:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

7 महीने की गर्भवती महिला का सनसनीखेज आरोप! पति ने तेजाब पिलाने की कोशिश की

जसरासर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के कुकणिया बेरासर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक सात माह की गर्भवती विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 जून को उसका पति मुलाराम तेजाब की बोतल लेकर रसोई में आया और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया।

विरोध करने पर पेट पर लात मारने का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसे दर्द होने लगा। महिला ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है।

पीड़िता के अनुसार सास और देवर अर्जुनराम ने भी पति का साथ दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया।

मामाओं से भी मारपीट का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में मौके पर पहुंचे उसके मामाओं के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे और गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जसरासर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति मुलाराम, सास और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इससे पहले विवाहिता के पति की ओर से भी उसके मामा नारायणराम, किशोर, राजुराम निवासी काकड़ा और रेखाराम निवासी मेहरामसर के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जिंदा जलाने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया गया था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें