--विज्ञापन यहां--

शारदा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस! PBM से कलेक्ट्रेट तक गूंजे विरोध के स्वर

On: June 23, 2026 10:39 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

शारदा मौत मामले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, PBM अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में थाली और कटोरा लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि यह प्रदर्शन न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा है।

कांग्रेस बोली- पीड़ित परिवार को मिले न्याय

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शारदा की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना चाहिए।

नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि गंभीर मामले में भी प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर रखीं मांगें

पीबीएम अस्पताल से रवाना हुआ पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

PBM अस्पताल मामले को लेकर बीकानेर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें