Bikaner Power Cut Alert: 24 जून को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर। शहर में विद्युत लाइनों और तंत्र के जरूरी रख-रखाव कार्य के कारण बुधवार को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। विभाग ने समय के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी की है।
लंबे शटडाउन वाले क्षेत्र
सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक लालगढ़, स्टेशन रोड, रामपुरा, एमपी कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, रेलवे वर्कशॉप, पूगल रोड ब्रिज सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
कॉलोनी क्षेत्रों में भी असर
सादुलगंज और जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी।
शाम को पुराने शहर के इलाकों में कटौती
शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक पारिक चौक, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, जोशीवाड़ा, डागा चौक, भाटियों का चौक, तेली बाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।







