--विज्ञापन यहां--

लूणकरणसर बस स्टैंड पर बवाल! रोडवेज और लोक परिवहन कर्मचारियों में मारपीट, हथियार से हमले का आरोप

On: June 13, 2026 10:32 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

लूणकरणसर बस स्टैंड पर बवाल! रोडवेज और लोक परिवहन कर्मचारियों में मारपीट

लूणकरणसर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर रोडवेज और लोक परिवहन बस कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या RJ-56-PA-2629 बीकानेर से लूणकरणसर पहुंची थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर खड़ी लोक परिवहन बस संख्या RJ-1-PB-5603 के कर्मचारियों से विवाद हो गया।

गाली-गलौच के बाद मारपीट का आरोप

रोडवेज परिचालक संतोष सिंह निवासी 1 डीडी पदम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बस पहुंचने के बाद लोक परिवहन बस चालक लिछुराम और परिचालक सुनीत मदन ने उनके और चालक कुलदीप सिंह के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

आरोप है कि विरोध करने पर लोक परिवहन बस चालक ने धारदार हथियार निकालकर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान अन्य कर्मचारियों पर साथ देकर मारपीट करने और नकदी व टिकट मशीन छीनने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद रोडवेज परिचालक ने लूणकरणसर थाने में शिकायत दी और मेडिकल करवाया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें