--विज्ञापन यहां--

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, जेठ के बेटों पर केस दर्ज

On: June 13, 2026 10:11 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेत की ढाणी में अपने बच्चों के साथ रहती है, जबकि उसका पति ड्राइवर है और काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

अकेली महिला को देखकर घर में घुसने का आरोप

शिकायत के अनुसार 12 जून शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विवाहिता अपनी ढाणी में काम कर रही थी और बच्चे बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और महिला को अकेला देखकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर उसकी नाबालिग बेटियां मौके पर पहुंचीं और पड़ोसियों को आवाज लगाई।

लाठी से हमला और धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों की मां भी हाथ में लाठी लेकर पहुंची और मारपीट की कोशिश करते हुए सिर में चोट मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने कार्रवाई करने पर बेटियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें