--विज्ञापन यहां--

NEET Exam 2026: बीकानेर में 7 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

On: June 21, 2026 10:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

NEET Exam 2026: बीकानेर में 7 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

बीकानेर। देशभर में आयोजित नीट परीक्षा के तहत रविवार को बीकानेर में भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और शाम 5:20 बजे तक चली।

बीकानेर में नीट परीक्षा के लिए करीब 7 हजार अभ्यर्थी 22 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

पिछले दिनों पेपर लीक की घटनाओं के बाद इस बार परीक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती गई। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई और परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी की गई।

पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी कई कदम उठाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या गलत गतिविधि को रोका जा सके।

गौरतलब है कि पहले नीट परीक्षा को पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। देशभर में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

बीकानेर में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा जांच के कारण छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें