--विज्ञापन यहां--

मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स! बोली- “सर मैं बहुत परेशान हूं, ट्रांसफर करवा दीजिए”

On: June 21, 2026 5:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स! बोली- “सर मैं बहुत परेशान हूं, ट्रांसफर करवा दीजिए”

जोधपुर: ट्रांसफर की मांग को लेकर एक नर्स का दर्द उस समय सामने आया जब वह चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने पहुंचकर रोने लगी और उनके पैरों में गिरकर गुहार लगाने लगी।

नर्स ने मंत्री से लगाई ट्रांसफर की गुहार

जानकारी के अनुसार जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी ने चिकित्सा मंत्री से मिलकर अपना ट्रांसफर करवाने की मांग रखी।

नर्स रोते हुए बोली- “सर, मैं बहुत परेशान हूं, मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए।” इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उसे भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह ट्रांसफर करवा देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने भी समझाया

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। उन्होंने नर्स को ढांढस बंधाया और शांत करवाने का प्रयास किया।

सुनीता चौधरी साल 2020 से महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत बताई जा रही हैं।

नर्सिंगकर्मियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान नर्सिंगकर्मियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। नर्सिंगकर्मी अपनी मांगों को लेकर मंत्रियों को ज्ञापन देना चाहते थे।

संविदा नर्सिंगकर्मियों की सेवाएं खत्म करने का विरोध

नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि अस्पतालों में कार्यरत करीब 600 संविदा नर्सिंगकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसी को लेकर वे विरोध जता रहे हैं।

घटना के बाद नर्स का वीडियो और उसकी गुहार चर्चा का विषय बनी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें