--विज्ञापन यहां--

युवा दिव्यांगों को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें पात्रता और दस्तावेज

On: June 16, 2026 12:44 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

युवा दिव्यांगों को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Bikaner News: राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत प्रदेश के 2500 युवा दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके लिए पात्र विशेष योग्यजन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कॉलेज में पढ़ने वाले और रोजगाररत दिव्यांग होंगे पात्र

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ विशेष योग्यजन, जो राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत हैं या रोजगार कर रहे हैं, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन एसएसओ पोर्टल पर एसजेएमएस डीएसएपी (CM Scooty Yojana) आइकन के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदक ई-मित्र कियोस्क से भी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे युवाओं को मिलेगी पहली प्राथमिकता

18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के रोजगार करने वाले चलन निःशक्तता विशेष योग्यजन आवेदकों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा नियमित अध्ययनरत दिव्यांगों को भी योजना में शामिल किया जाएगा।

यदि निर्धारित स्कूटियों की संख्या बचती है तो अन्य पात्र विशेष योग्यजन, जिनकी आयु 45 वर्ष तक है, उन्हें भी स्कूटी दी जा सकेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की प्रति
  • 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और जन आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की अंकतालिका
  • नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र
  • रोजगाररत होने का प्रमाण पत्र या शपथ पत्र
  • पूर्व में मोटराइज्ड वाहन नहीं मिलने संबंधी शपथ पत्र
  • दिव्यांगता प्रदर्शित करती फोटो
  • ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति

चयन समिति करेगी आवेदनों की जांच

प्राप्त आवेदनों का चयन जिला कलक्टर अथवा उनके द्वारा गठित समिति करेगी। विभाग ने पात्र युवाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

राजस्थान की सरकारी योजनाओं और बीकानेर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें