श्रीडूंगरगढ़ में बड़ा हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, युवक गंभीर घायल
श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर बिग्गा के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
युवक की हालत गंभीर, बीकानेर रेफर
घायल युवक की पहचान बिग्गा निवासी 30 वर्षीय हीरालाल पुत्र मांगीलाल नायक के रूप में हुई है। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।










