Rajasthan News: 1.22 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में आए ₹1000-₹1000
जयपुर। Rajasthan News : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में ₹1000-₹1000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की।
यूनिफॉर्म के लिए दी गई सहायता
यह राशि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दी गई है, जिससे उन्हें काम के दौरान सुविधा मिल सके।
अन्य योजनाओं के लाभ भी दिए
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए।
बच्चों के भविष्य में बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की देखभाल कर देश के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
मानदेय में 10% बढ़ोतरी
सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड-डे मील कुक और अन्य मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10% वृद्धि की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।
बच्चों के लिए नई सुविधाएं
अमृत आहार योजना के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य भी जारी है।
Rajasthan News: स्मार्टफोन और स्वास्थ्य सुविधाएं
सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए हैं।
आगामी समय में उनकी आंखों की मुफ्त जांच और चश्मा देने की योजना भी बनाई गई है।
Rajasthan News: विकसित ग्राम-वार्ड अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 मार्च से 15 मई तक प्रदेशभर में विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांवों और शहरों के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
Rajasthan News: महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
सरकार की ओर से लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 16 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है।
इस वर्ष बजट में ऋण सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए किया गया है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और शिक्षा, कौशल व सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।










