--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी: तेल खत्म होने की अफवाह, प्रशासन ने कहा- पर्याप्त है स्टॉक

On: March 23, 2026 5:27 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी: तेल खत्म होने की अफवाह, प्रशासन ने कहा- पर्याप्त है स्टॉक

बीकानेर। जिले में सोमवार को पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैलने से कई पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों में तेल खत्म होने की आशंका के चलते अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत ईंधन का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) नरेश शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 35 और पूरे जिले में करीब 250 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं, जहां नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

वहीं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण पेट्रोलियम कंपनियों—आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल—ने डीलर्स को उधार (क्रेडिट) पर ईंधन देने की व्यवस्था बंद कर दी है। अब इसे एडवांस भुगतान प्रणाली में बदल दिया गया है।

इसके चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालकों को अग्रिम भुगतान (एडवांस) के अभाव में समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे कुछ जगहों पर अस्थायी समस्या और भ्रम की स्थिति बनी। हालांकि कंपनियों ने साफ किया है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

PM Modi’s Message: Petrol-Diesel Crisis Amidst War—"India is Prepared"

पीएम मोदी का संदेश: जंग के बीच पेट्रोल-डीजल संकट, बोले- भारत तैयार; अफवाहों से बचें, सरकार पर भरोसा रखें

अब जमीनी ऑपरेशन होगी आर-पार की लड़ाई, अमेरीका के 3500 सैनिक लड़ाकू विमानो सहित मिडिल ईस्ट पहुंचे

अब जमीनी ऑपरेशन होगी आर-पार की लड़ाई, अमेरीका के 3500 सैनिक लड़ाकू विमानो सहित मिडिल ईस्ट पहुंचे

कामदा एकादशी आज: शिववास योग का शुभ संयोग, व्रत-पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

कामदा एकादशी आज: शिववास योग का शुभ संयोग, व्रत-पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, बीकानेर में खाटू श्याम मंदिर में विशेष आयोजन

राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव: दिन में गर्मी, रात में ठंडक; दो दिन बारिश और ओलों का अलर्ट

राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव: दिन में गर्मी, रात में ठंडक; दो दिन बारिश और ओलों का अलर्ट

तेज रफ्तार थार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराकर पलटी; दो युवकों की मौत, देखे वीडियो

बड़ी खबर: इजराइल-ईरान यूद्ध के बीच रूस ने पेट्रोल निर्यात पर लगाई रोक, दुनिया भर में मचा हाहाकार, भारत पर क्या होगा असर?

बड़ी खबर: इजराइल-ईरान यूद्ध के बीच रूस ने पेट्रोल निर्यात पर लगाई रोक, दुनिया भर में मचा हाहाकार, भारत पर क्या होगा असर?