Bajju News: सोलर प्लांट में ठेका विवाद बना बवाल, गाड़ी में तोड़फोड़ कर 85 हजार लूटे
Bajju News: बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट को लेकर ठेका विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने सिक्योरिटी का ठेका लेने के विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और करीब 85 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार परिवादी नखत सिंह पुत्र ईश्वरसिंह राजपूत (उम्र 42 वर्ष) निवासी हिराई की ढाणी ने मामला दर्ज करवाया है। घटना 5 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:44 बजे की बताई जा रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपीगण सोलर प्लांट में सिक्योरिटी का ठेका लेने और दबाव बनाने के उद्देश्य से बोलेरो कैंपर गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और उसमें रखे करीब 85 हजार रुपए निकालकर ले गए।
इस मामले में पुलिस ने अर्जुन सिंह, दुर्जन सिंह, महावीर सिंह, भवानी सिंह, किसन सिंह, मनोहर सिंह और राजू सिंह सहित कुल 7 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी पेंथड़ो की ढाणी और हिराई की ढाणी के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के दौरान मारपीट की भी सूचना है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।









