Bikaner News: 2.5 लाख उधार लेकर नहीं लौटाए, पैसे मांगने पर मारपीट
Bikaner News: बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में उधार के पैसों को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जो अब मारपीट तक पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार फड़ बाजार स्थित बी सेठिया गली निवासी ऋषिराज मोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ज्योत्सना मोदी ने उनसे करीब 2.5 लाख रुपए उधार लिए थे और मार्च 2023 तक लौटाने का वादा किया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई। प्रार्थी द्वारा बार-बार पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बाद में मारपीट कर दी। इस मामले में ज्योत्सना मोदी, दीपक मोदी, प्रकाश मोदी और जयसियाराम मोदी निवासी बड़ा बाजार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।










