Bikaner News: इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों के माल का भुगतान रोका
Bikaner News: बीकानेर के रानी बाजार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक बड़े स्तर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां व्यापारिक लेन-देन के नाम पर एक फर्म को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार पवनपुरी साउथ एक्सटेंशन निवासी अंकित यादव, जो करणी इलेक्ट्रिकल कॉर्पोरेशन के प्रोपराइटर हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्लॉट नंबर 137 इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी फर्म से आरोपियों ने माल और इंस्टॉलेशन कार्य लिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से माल का उपयोग किया, लेकिन भुगतान नहीं किया। प्रार्थी द्वारा कई बार राशि मांगने के बावजूद भी भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में लवेंद्र सिंह, तरूणजीत कौर, विशाल जाधव, भूपेंद्र सिंह, साकिन बारस्टकर, रोहित पंकीरकर सहित एटीएल एयरकॉन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।










