बीकानेर में होटल पार्टनरशिप के नाम पर ठगी, परिवार ने मिलकर रचा साजिश का खेल
Bikaner News: शहर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां होटल पार्टनरशिप के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए गए।
प्रार्थी अंकुर गहलोत ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपियों ने Blue Berry Hotels & Resorts के नाम पर फर्जी साझेदारी का दस्तावेज तैयार किया।
इस साजिश में मुस्ताक खान, उसकी पत्नी ताज बानो और पुत्री रंजिया बानो शामिल बताए गए हैं। आरोपियों ने मिलकर विश्वास में लेकर रुपए हड़प लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










