--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में सड़क हादसा: गलत साइड से आई बाइक ने मारी टक्कर, मां की मौत

On: April 9, 2026 5:51 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर में सड़क हादसा: गलत साइड से आई बाइक ने मारी टक्कर, मां की मौत

बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार नारायणराम पुत्र तुलछाराम (38) निवासी मढ़, कोलायत अपनी मोटरसाइकिल से अपनी मां के साथ गांव जा रहा था।

इसी दौरान नाल बड़ी रोड NH-11 पर गजनेर की तरफ से आ रही एक बाइक ने लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में नारायणराम को चोटें आईं, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें