--विज्ञापन यहां--

Bajju News: गोडू में महिलाओं की बड़ी बैठक, नई टीम बनी, बड़े फैसले

On: March 30, 2026 3:06 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

Bajju News: गोडू में राजीविका महिला आमसभा, सशक्तिकरण पर जोर, नई कार्यकारिणी का गठन

बीकानेर/बज्जू। Bajju News बज्जू खालसा क्षेत्र के गोडू गांव में राजीविका के अंतर्गत मरुप्रदेश सीएलएफ की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला सदस्य, पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

आमसभा के दौरान मरुप्रदेश राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड गोडू की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

  • अध्यक्ष: सुनीता
  • सचिव: मधु
  • कोषाध्यक्ष: सुमित्रा
  • उपाध्यक्ष: सोनू

सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

आजीविका और विकास पर चर्चा

कार्यक्रम में बीपीएम गौरव स्वामी द्वारा राजीविका की विभिन्न आजीविका गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सभा में प्रगति रिपोर्ट, वित्तीय विवरण और आगामी कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अतिथियों ने किया महिलाओं को प्रेरित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच शारदा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामधायल और उपाध्यक्ष मगन लाल गर्ग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।

बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़े प्रतिनिधि और समूह सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सीएम, लेखपाल, सीसी, एआरपी, एलआरपी, डीईएस, बैंक मित्र, कृषि सखी, पशु सखी, पोषण सखी, उद्यम सखी और लखपति मास्टर ट्रेनर शामिल रहे।

सफल आयोजन के साथ समापन

कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश और राजुदान द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ आमसभा का समापन किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें